Press "Enter" to skip to content

पुलिस की पार्टी में शूटर्स ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हत्या ,


पानीपत। पानीपत में शनिवार को एक पुलिस वाले की रिटायरमेंट पार्टी में उसी पुलिस अधिकारी के दामाद की हत्या कर दी गई। घटना सेक्टर-18 की है, जहां इंस्पेक्टर जिले सिंह की रिटायरमेंट पार्टी चल रही थी। यहां बहुत सारे पुलिस वाले आए हुए थे। सब मौज-मस्ती कर रहे थे, अचानक पूरा माहौल गोलियाें की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अगले ही पल पता चला कि जिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि दामाद ही था। चंद लम्हों में उसने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए थे, वहीं पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मृतक युवक की पहचान करनाल जिले के असंध के निकटवर्ती गांव राड़ा के जयदेव शर्मा के रूप में हुई है। वह यहां सेक्टर-18 में अपने ससुर ओमप्रकाश के साथ आया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर जिले सिंह हरियाणा पुलिस से रिटायर हुए हैं। शनिवार को उनके यहां पार्टी में तमाम पुलिस वाले आए हुए थे। इन्हीं में उसके साढ़ू ओम प्रकाश व और अन्य भी शामिल थे। दोपहर करीब 1 बजे जब सब लोग जश्न में बिजी थे तो इसी बीच किसी ने जयदेव शर्मा को एक तरफ बुलाया। लगभग 150 मीटर दूर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गई। 6 गोलियां लगने से जयदेव की मौके पर ही मौत हो गई और फर्श खून से सन गया। गोलियाें की आवाज के बाद खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। फिलहाल न तो बदमाशों का पता नहीं चल सका और गोली बारी के कारणों का, लेकिन पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!