Press "Enter" to skip to content

मोबाइल छीनने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोबाइल छीनने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिछोर पुलिस की कार्यवाही की लोगों ने की सराहना
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी के पास अभिषेक पुत्र अशोक कुशवाह निवासी दीवानजी कॉलोनी रवि सर के यहां से कोचिंग पढऩे के बाद पैदल अपने घर आ रहा था। उसके साथ कोचिंग में पढऩे वाला जाहिद खान भी उसके आगे-आगे चल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने पहले अभिषेक का मोबाइल छीन लिया इसके बाद जाहिद का मोबाइल छीनकर भाग गए। भागते समय अभिषेक ने बाइक का नम्बर देख लिया और थाने पहुंचकर पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट कर प्रकरण दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव द्वारा मामले को गंभीरता से लेत ेहुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। एसआई अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस को कुछ अहम सुराग लगे और इसी आधार पर पुलिस ने आज अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अंकित लोधी और हेमंत लोधी निवासी ग्राम सिरसौद अमोला बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दोनों मोबाइल जिनकी कीमत 11 हजार और 5 हजार को बरामद कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसआई अंशुल गुप्ता के अलावा एएसआई श्यामलाल गुप्ता, एएसआई भदौरिया, आरक्षक दीपचंद, आरक्षक मलखान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने पर एसआई अंशुल गुप्ता व उनकी टीम की नागरिकों ने सराहना की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!