योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी में क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 20 मई 2018 को शिवपुरी जिले के पोहरी में आयोजित शिवपुरी एवं श्योपुर जिले के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं तेंदूपत्ता संग्राहको के संयुक्त सम्मेलन में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री तोमर 20 मई को 12.30 बजे कार द्वारा ग्वालियर से पोहरी के लिए रवाना होंगे। जहां आप 03 बजे से आयोजित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एवं तेंदूपत्ता संग्राहको के संयुक्त सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत पोहरी से सेसईपुरा श्योपुर के लिए रवाना होंगे।






Be First to Comment