अब सड़कों पर दौड़ेंगे रंग-बिरंगे ट्रक, ब्राउन कलर की अनिवार्यता खत्म

शिवपुरी। शासन ने नई व्यवस्था में रोचक बदलाव किए हैं देश में चलने वाले नेशनल परमिट ट्रकों के लिए ब्राउन कलर की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब ट्रकों पर ट्रक मालिक अपनी पसंद के रंग करा सकेंगे, जिससे सड़कों पर रंग-बिरंगे ट्रक नजर आएंगे। दूसरी ओर खतरनाक माल लेकर जाने वाले टैंकरों को सफेद रंग से रंगना होगा।