Press "Enter" to skip to content

बरवाला काण्ड की चौथी बरसी को संत रामपाल महाराज अनुयायियों ने काला दिवस के रूप में मनाया

रामपाल महाराज मामले को लेकर निष्पक्ष जांच हेतु सौंपा ज्ञापन ´
शिवपुरी- आज से ठीक चार वर्ष पूर्व 18.11.2014 के दिन ही जलियावाला बाग में तो एक घंटे में ही निर्दोष लोगों को घेरकर गोलियों से भून डाला था, परन्तु बरवाला में तो कबीर परमात्मा के श्रद्धालुओं को 14.11.2014 से बिजली-पानी काटकर, दवाई, दूध और खाद्य पदार्थाे की सप्लाई रोककर 18.11.2014 तक लगभग 4500 पुलिस फोर्स ने बंदी बनाकर 11.11.2014 को आश्रम पर लाठीचार्ज, जहरीली गैस, रॉकेट बमों से बर्बरतापूर्ण हमला किया गया, आज इस बरसी को 4 वर्ष पूरे हो गए है और आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया गया। उक्त जानकारी एक प्रेसवार्ता के माध्यम से दी राष्ट्रीय समाजसेवा समिति शिवपुरी के हेमंत व्यास, अरविन्द यादव, रामगोपाल गुप्ता भौंती आदि सहित रामपाल महाराज के सैकड़ों अनयायियों ने जो स्थानीय कबीर वाटिका में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के माध्यम से बरवाला काण्ड की बरसी के विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। महामहिम राष्ट्रपति के नाम से एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में रामपाल महाराज के अनुयायियों ने बताया कि रामपाल महाराज ने संदेश दिया है जीव हमारी जाति है, मानव धर्म हमारा,…हिन्दु-मुस्लिम,सिक्ख-इसाई, धर्म नहीं कोई  न्यारा…।। को सार्थक किया है इसी संदेश को जन-जन तक पहुचाने का काम रामपाल महाराज करते है लेकिन बरबाला काण्ड को लेकर हम इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। इस ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय समाज सेवा समिति महामहिम राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित करना चाहती है कि विश्व के सबसे बड़े धर्म निरपेक्ष एवं गणतंत्र राष्ट्र में हमारे मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है तथा एक जगतगुरू संत रामपाल जी महाराज कबीरपंथी, जो समाज व राष्ट्र के निर्माण में सरकार से भी ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है उनको व उनके अनुयाईयों को झूठे केसों में फंसाया गया है हमें निष्पक्ष रूप से सही-सही न्याय दिलाया जाए ताकि सच्चाई का निर्णय हो सके। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!