Press "Enter" to skip to content

इस वर्ष भी बहनों के हाथ की बनी राखियां जायेगी सरहद भाईयो के लिए

खनियांधाना ( सचिन मोदी ) , पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा सरहद पर सीमा की रक्षा कर रहे जवानों को राखियां भेजने का आयोजन प्रारंभ हो गया है । सह संगठन प्रभारी मयंक जैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संघटन की पहल बहनों की राखी सरहद पर राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात भाईयों को जो हमारे देश की रक्षा में लगे उनकी कलाई पर हमारी बहनों के हाथ से बनी राखियां उनकी कलाई को सुशोभित करेंगी । इस अवसर पर उन्होंने  संगठन के सदस्यों के अलावा आम लोगों से भी अपील की है कि रक्षाबंधन पर हमारी बहनों के हाथ की बनी हुई राखियां हम सरहद पर भेजे इसके लिए हम बहनों को प्रेरित करें और हमारा सहयोग प्रदान करें ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!