Press "Enter" to skip to content

शरीर में देवी नहीं आई तो भजन गाने वाले की हत्या कर दी

bhajan singer 04 10 2017जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर में लोक गायन के लिए पूरी
दुनिया में शोहरत कमा चुके लंगा मांगणियार समूह के एक गायक की गांव के
बाबाओं ने सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि उसके भजन से बाबा के शरीर में देवी
नहीं आई। घटना के बाद गायक के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो
अब उन्हें धमकाया जा रहा है और गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया है। इस
बीच परिजनों ने जैसलमेर के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की है और इसके
बाद मेडिकल बोर्ड गांव पहुंचा है। बताया जा रहा है कि शव को कब्र से निकाल
कर पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मामला राजस्थान के जैसलमेर में पोखरण के
दांतल गांव का है। यहां चार दिन पहले माता के जागरण का कार्यक्रम था। इस
दौरान बाबा रमेश सुथार ने लंगा मांगणियार कलाकार को एक विशेष भजन गाने को
कहा ताकि बाबा के शरीर में देवी का प्रवेश हो सके। आमद खां ने भजन गाया तो
सही, लेकिन जैसा बाबा चाहता था, वैसा नही हो पाया तो आमद खां और बाबा रमेश
सुथार के बीच कहासुनी हो गई। आमद खां जागरण छोड़ कर चला गया। भोपाओं ने
जागरण से घर लौट रहे आमद खां को रास्ते में रोका और फिर उसकी जमकर पिटाई
की। इससे आमद खां की मौत हो गई।
यह घटना चार दिन पुरानी है। हत्या के
बाद आरोपियों से मिली धमकी के कारण आमद खां के परिजनों ने चुपचाप आमद खा
को दफना दिया, लेकिन बाद में हिम्मत जुटा कर पुलिस में रिपोर्ट की तो
आरोपियों ने परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया। परिजनों को गांव छोड़ने तक की
धमकी दी गई। इसके बाद अब सभी लंगा मांगणियार कलाकार जैसलमेर के पुलिस
अधीक्षक और जिला कलक्टर सेे मिले हैं और सुरक्षा की मांग की हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!