कोलारस। मध्यप्रदेश शासन की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण विभिन्न मदों की राशि न आने के कारण कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विकासकार्य अवरुद्ध हो गये हैं जिला कांग्रेस सोसल मीडिया प्रभारी एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष ओ.पी. भार्गव ने यह आरोप प्रेस को जारी विज्ञप्ति में लगाया। भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचपरमेश्वर के नाम खाता है इसमें विधायक निधि, सांसद निधि, पंचपरमेश्वर आदिमजाति कल्याण विभाग, बीआरजीएफ, आदि सभी मदों से प्राप्त राशि पंचपरमेश्वर योजना खाते में संबंधित निधि जनपद पंचायत में ओ.टी.पी. होकर आती है। इस राशि को शासन द्वारा अध्यक्ष निर्माण समिति ग्राम पंचायत के खाते में ओ.टी.पी. के माध्यम से पहुंचाई जाती है। इस राशि को शासन द्वारा कई महिनों से अध्यक्ष निर्माण समिति ग्राम पंचायत के खाते में नहीं भेजा गया जिससे ग्राम पंचायतों में स्वीकृत एवं प्रचलित निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हो पा रहे हैं एवं जो कार्य अपूर्ण पड़े हैं वह भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं। कमाल की बात तो यह है कि मध्यप्रदेश शासन के भाजपा के मंत्री कोलारस विधानसभा में बड़ी-बड़ी घोषणाऐं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जबकि वास्तविक स्थिति देखी जाए जिन मदों से निर्माण कार्य होता है वह भी नहीं दी गईं। भार्गव ने हाल ही में प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र भेजकर जनपद पंचायतों में होने वाले निर्माणकार्यों के लिए राशि डाले जाने की मांग की है।
बॉक्स
इनका कहना है
भाजपा की जन हितेशाी योजनाओ और विकास कार्यो से कांग्रेसी डमा डोल हो रहे है विरोध के लिए कोई मुददा न होने के कारण विना सिर पैर की बाते कर रहे है। भाजपा विकास के लिए पैसा देने में कोई कोर कसर नही छोड रही है। कांग्रेसी कोलारस में सांसद सिंधिया की ऐसी उपलब्धी बता दे जो जन हितेषी हो सांसद निधि में तक दलालो ने जम कर सैंध लगाई है। वहीं सिंधिया मुगांवाली सभाओ में विकास की बडी बडी बाते कर जनता को गुमराह कर रहे है।
अरविंद बैंडर
कोलारस नगर उप चुनाव प्रभारी भाजपा
उक्त राशियां बर्ष में दो बार खातो में पहुंचाई जाती है इस पर रोक की बात मुझे सही नही जान पड रही क्यो कि उक्त मद की राशियो को खातो में भेजने के लिए काम जारी है। जैसे ही कागजी काम पूरा हो जायेगा उक्त राशियां खाते में पहुंच जायेगी।
अजीत तिवारी
परियोजना अधिकारी शिवपुरी






Be First to Comment