शिवपुरी।
पिछोर अनुविभागीय अधिकारी बीपी पांडे ने बुधवार को जालसाजी के आरोप में
खनियाधाना तहसील मैं पदस्थ दो पटवारियों को निलंबित कर दिया। खनियाधाना
तहसील के बामोर कला हल्के में पदस्थ पटवारी बालेंद्र सिंह यादव तथा
सोलार खुर्द हल्के में पदस्थ पटवारी हरतुम सिंह यादव को जालसाजी के आरोप
में कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम पांडे ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर
दिया है। निलंबन अवधि में इन दोनों का मुख्यालय अनुभाग कार्यालय पिछोर
रहेगा। उनके हलकों का प्रभार अन्य पटवारीयो को दिया गया है।



