Press "Enter" to skip to content

मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया पैगम्बर साहब का जन्मदिन, निकाला जुलूस

शिवपुरी। इस्लाम धर्म के स्थापक हजरत मुहम्मद सल्ल. का जन्मदिन आज ईद मिलादुन्नबी पर्व के रूप में मुस्लिम समाज ने बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान समाज के लोगों ने प्रतिवर्ष की तरह इस विशाल जुलूस निकाला जो हुसैन टेकरी से प्रारंभ होकर इंद्रा कॉलोनी, फिजीकल रोड, मीट मार्केट, कमलागंज से भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा हंस बिल्डिंग से कोतवाली रोड, कोर्ट रोड, माधवचौक चौराह, गुरूद्वारा चौराहा, पुरानी शिवपुरी, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी से वापस नीलगर चौराहा होते हुए हुसैन टेकरी पहुंचा जहां जुलूस समाप्त हुआ। इस दौरान जगह-जगह शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। स्थान-स्थान पर पेयजल और खानपीन की वस्तुओं का वितरण किया गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के युवा हाथों में तिरंगा झंडा और अपने धर्म के प्रतीक स्वरूप झंडे लेकर सड़कों पर पैदल और बाइकों निकले जिनके साथ उनके समाज के प्रबुद्धजन और सम्मानीय लोग भी शामिल थे जो खुली जीप में सवार होकर जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे। जुलूस में डीजे, ढोल ताशे भी बज रहे थे जिन पर थिरककर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!