Press "Enter" to skip to content

नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में महाआर्यमन सिंधिया अकादमी, विक्टोरिया, गुडलक रहीं विजेता  विधानसभा प्रभारी अमिताभ हरसी, अशोक ठाकुर, एपीएस चौहान और कपिल यादव रहे अतिथि 

शिवपुरी। शहर के तात्याटोपे मैदान में कै.महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया की स्मृति में सिंधिया फैंस क्लब शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान के द्वारा अपनी टीम के साथ भव्य नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयेाजन किया गया है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी अमिताभ हरसी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी एपीएस चौहान व युवा क्रिकेटर कपिल यादव रहे जिन्होनें सर्वप्रथम कै.माधवराव सिंधिया के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात अतिथियों ने क्रिकेट के मैदान में पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन को सराहते अतिथिद्वयों द्वारा क्रिकेट की प्रतिभाओं को मंच दिलाने के लिए यह आयोजन सराहनीय है ओर इससे क्षेत्रीय प्रतिभाऐं निकलकर सामने आऐंगी। प्रतियोगिता के मुकाबले में पहला मैच महाआर्यमन सिंधिया अकादमी ने मैच जीतकर शुरूआत की बाद में गुडलक अकादमी और अंत में विक्टोरिया ने सर्वाधिक 173 रन बनाकर विशालकाय स्कोर खड़ा करअपने-अपने मैच जीते। प्रतियोगिता का समापन 6 जनवरी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आतिथ्य में होगा। जिसमें सांसद सिंधिया द्वारा प्रतियोगिता की फायनल विजेता टीम को 21 हजार रूपये की राशि जबकि उपविजेता को 11000 रूपये की राशि पुरूस्कार स्वरूप प्रदान किए जाऐंगें। प्रतियोगिता मे अन्य आकर्षक पुरूस्कार भी प्रदान किए जाऐंगें। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!