Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना में नसेनी पर चढकर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, व्‍यवस्‍थाएं चारों खाने चित्‍त


खनियांधाना। राष्‍ट्रीय पर्व स्‍वतंत्रता दिवस को लेकर पूर्व से प्रशासन
द्वारा चौक चौबंध व्‍यवस्‍था की जाती है जिससे कि मुख्‍य समारोह के दौरान किसी तरह
का कोई व्‍यवधान सामने ना आए
, लेकिन आज खनियांधाना में
उस समय प्रशासन की व्‍यवस्‍थाओं की पोल खुल गई जब झंडा बंधन के दौरान झंडे को फहराया
गया
, लेकिन झंडा नहीं खुला इसके बाद बाद नसेनी लगाकर झंडा वंधन
किया गया। इस घटना के बाद से प्रशासन और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान
लग गए है क्‍योंकि स्‍वतंत्रता दिवस जैसे राष्‍ट्रीय पर्व की भी ठीकठाक व्‍यवस्‍था
नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार खनियांधाना में स्‍वतंत्रता दिवस के कार्यस्‍थ स्‍थल
पर खनियांधाना के आलाधिकारी मंचासीन थे।
जब झंडा बंधन का
कार्यक्रम चल रहा था तभी झंडा बंधन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को जनपद अध्यक्ष
गेंदरानी यादव ने फहराया तो ध्वज नही फहरा ओर काफी देर मसक्कत के बाद आखिर नसेनी
पर चढ़ कर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया इसको क्या कहेंगे लापरवाही या अव्‍यवस्‍था।
यह कार्यक्रम नगर परिषद खनियाधाना के सानिध्य में चल रहा था और पूरे कार्यक्रम में
अव्‍यवस्‍था के अलावा कुछ देखने को नही मिला। साउंड सिस्‍टम से लेकर अन्‍य व्‍यवस्‍थाएं
फेल नजर आईं।



More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!