
शिवपुरी। जिले की पांचों विधानसभा सीटों में शिवपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के सबसे युवा प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा मैदान में हैं। सिद्धार्थ लढ़ा की युवाओं में खासी लोकप्रियता नजर आ रही है। सिद्धार्थ लढ़ा को युवाओं का भरपूर समर्थन तो मिल ही रहा है, साथ ही व्यापारी वर्ग और वैश्य समाज का भी जनसंपर्क में भरपूर सहयोग मिल रहा है। सिद्धार्थ के युवा होने से उनकी खासी लोकप्रियता बढ़ी है क्योंकि जो युवा मतदाता पीढ़ी है वह युवा प्रत्याशी को अधिक पसंद करती है, जबकि राजनीति में युवा प्रत्याशियों को कम ही मौका मिलता है, लेकिन कांग्रेस द्वारा युवा चेहरे को मैदान में उतारने का जो निर्णय लिया है, वह मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। सिद्धार्थ लढ़ा को जनसंपर्क के दौरान भी लोगों द्वारा खुलकर आशीर्वाद दिया जा रहा है, साथ ही उनका जगह-जगह स्वागत भी हो रहा है।






Be First to Comment