
शिवपुरी। जिल के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तहत रविवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अरूण भदौरिया ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि रेल से कटकर किसी व्यक्ति ने हत्या कर ली है। मौके पर जाकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस को पता चला कि मृतक भूरा यादव निवासी तखपुर का रहने वाला है। जिस पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता मुन्ना यादव जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अक्सर झगड़कर घर से चला जाया करता था और बाद में वापस आ जाता था। शनिवार के दिन भी वह घर से झगड़कर गया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।






Be First to Comment