शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन तलाश ‘अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री राजेश चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गजेंद्र कवर के निर्देशन में तथा एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में एवं टीआई बदरवास मनीष कुमार शर्मा के नेतृत्व में ग्राम गरगटू से अपहृत बालिका द्वारिका आदिवासी को बरामद किया गया तथा आरोपी वीरेंद्र आदिवासी को गिरफ्तार किया गया । घटना इस प्रकार थी कि दिनांक 13/2/ 2020 को थाना बदरवास के ग्राम गरगटू के पप्पू आदिवासी ने रिपोर्ट की की उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री द्वारिका आदिवासी को ग्राम गरगटू का ही छोटू उर्फ वीरेंद्र आदिवासी बहला-फुसलाकर ले गया है इस पर से थाना पुलिस बदरवास ने पतारसि की तो आरोपी वीरेंद्र द्वारा पीड़िता द्वारिका आदिवासी को गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा में ले जाना पता चला, जिस पर से थाना बदरवास पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर अपहर्ता को मुक्त कराया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बदरवास निरी. मनीष कुमार शर्मा, उनि. पी एस परमार, उनि. बी एम कुशवाह,आरक्षक महेश, शैतान तथा साइबर सेल से विकास सिंह का विशेष योगदान रहा है।






Be First to Comment