ग्वालियर, व्यापार मेला को सुंदर, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये मेला प्राधिकरण व जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में कलेक्टर राहुल जैन ने मंगलवार को मेला भ्रमण के दौरान निर्देश दिए कि मेला में तम्बाकू उत्पादों का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही पॉलिथीन का उपयोग करने वालें दुकानदारों पर जुर्माना किया जाएगा।कलेक्टर राहुल जैन ने बताया कि मेले में कैशलेस ट्रांजेक्शन को विशेष बढ़ावा दिया जायेगा। जो दुकानदार सर्वाधिक कैशलेस ट्रांजेक्शन से सामान बेचेंगे, उन्हें आकर्षक नगद पुरस्कार दिया जायेगा। सर्वाधिक कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिये 21 हजार रूपए का प्रथम पुरस्कार, 11 हजार का द्वितीय पुरस्कार एवं 5100 रूपए का तृतीय पुरस्कार दिया जायेगा। कैशलेस लेनदेन में राशि को आधार न मानकर सर्वाधिक ट्रांजेक्शन को आधार माना जायोगा। उन्होंने बताया कि जो सैलानी कैशलेस ट्रांजेक्शन से खरीददारी करेंगे, उनके लिये ल-ी ड्रॉ की व्यवस्था करने के निर्देश मेला सचिव को दिए गए हैं। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान उन्होंने मेले में स्वच्छता बनाये रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता प्रभारी को अमले के साथ मेले का निरंतर भ्रमण कर सफाई व्यवस्था मुकम्मल करने को कहा। उन्होंने मेले परिसर में छत्री क्रमांक-12 पर स्थापित किये गये सीसी टीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा हाथ ठेले नियत स्थान पर खडे किए जाएँ, जिससे मेले की व्यवस्था न बिगड़े।
मेले में बीड़ी, सिगरेट व तम्बाकू विक्रय पर रहेगा प्रतिबंध,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment