

शिवपुरी–सेवा कोई भी हो वह चाहे पीडि़त मानवता की सेवा में किए गए कार्यों हो अथवा
कोई वस्तु, सामग्री में किया गया दान, ऐसे सभी कार्यों में लायन्स क्लब
साउथ अग्रणीय है निश्चित रूप से पीडि़त मानवता के बीच पहुंचकर लायन्स क्लब
ने अनुकरणीय कार्य किया है ऐसे ही सामाजिक सरोकारों के कार्य आगे भी करते
रहें। उक्त विचार प्रकट किए कलेक्टर तरूण राठी ने जो स्थानीय कल्याणी
धर्मशाला एनआरसी केन्द्र में लायन्स व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ द्वारा
वाटरकूलर के रूप में किए गए दान स्वरूप आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कलेक्टर राठी सहित अन्य
अतिथिद्वयों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सगर, सिविल
सर्जन डॉ.त्रिवेदिया, महिला सशक्तिकरण अधिकारी ओ.पी.पाण्डे, मानव अधिका
आयोग जिला संयोजक आलोक एम.इन्दौरिया सहित लायन्स साउथ अध्यक्ष एमजेएफ
ला.महिपाल अरोरा, सचिव राजेश गुप्ता राम व कोषाध्यक्ष अजयराज सक्सैना मौजूद
थे। सभी अतिथिद्वयों पर फीता काटकर और बटन दबाकर वाटरकूलर का उद्घाटन किया
गया और यह सेवा गतिविधि पूर्ण रूप से एनआरसी केन्द्र कल्याणी धर्मशाला को
समर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर व सभी अतिथियों ने मिलकर एनआरसी
केन्द्र में भर्ती बच्चों का हाल-चाल जाना और शासन की योजनाओं से मिलने
वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लायन्स संस्था के सभी
पदाधिकारियों व सदस्यों ने एनआरसी केन्द्र में समय-समय पर की जाने वाली
सेवा गतिविधि के बारे में बताया और आश्वस्त किया कि वह पीडि़त मानवता की
सेवा में अग्रणीय रहकर कार्य करेंगें। इस अवसर पर संचालन राकेश जैन ने व
आभार सचिव राजेश गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लायन साथी एमजेएफ
आलोक गुप्ता, सुनील बीसानी, जयदीप माहेश्वरी, राजेन्द्र गुप्ता, मयंक
भार्गव, मुकेश जैन खरई, सतीश अग्रवाल, रवि पोद्दार, निर्मल बंसल सहित
लायनेस अध्यक्षा श्रीमती सुरेखा माहेश्वरी, सचिव श्रीमती कोमल राणा,
श्रीमती नीलम बीसानी, श्रीमती राज बिन्दल, श्रीमती सुमति बंसल, श्रीमती
रूचि जैन, श्रीमती मीरा पोद्दार, श्रीमती निशा गुप्ता आदि मौजूद रहे। यहां
लायनेस साउथ द्वारा एनआरसी केन्द्र में बर्तन सामग्री भेंट की गई।







Be First to Comment