
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में एक अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला के साथ छेड़छाड़ की दो बारदातें हुई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजामहादेव गांव में रहने वाली महिला अपने घर में अकेली थी। परिवार के लोग तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। इसी का फायदा आरोपीगण हरी जाटव पुत्र शिवदयाल जाटव और मुकेश जोगी पुत्र दीना जोगी ने उठाया। कुसुमा जब काम से घर लौट रही थी तो आरोपियों ने कालीमाता मंदिर के पास उसे रोक लिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के चिल्लाने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसने अपनी बहिन को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया हालांकि इस प्रयास में आरोपियों ने उसके भाई को भी पीटा। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि छेड़छाड़ की दूसरी घटना ग्राम दबियाकला में घटित हुई। आदिवासी महिला घर में जब अकेली थी तो उसी का फायदा उठाकर सरूपा आदिवासी घर में घुस आया और उसने आदिवासी महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किसी तरह से आदिवासी युवती ने अपनी इज्जत बचाई और थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।






Be First to Comment