Press "Enter" to skip to content

व्यापारी की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया लूट का प्रयास

सराफा व्यापारियों ने व्यापार ठप कर घेरा थाना, तब दर्ज हुआ केस 
शिवपुरी। बैराड में 18 जून को एक सराफा व्यापारी के साथ लूट का प्रयास किया गया था। तत्समय पुलिस ने आवेदन लेकर केस दर्ज नहीं किया था। व्यापारी लगातार केस दर्ज कराने की गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस कहती रही कि केस दर्ज कराकर क्या करोगे। शुक्रवार को कस्बे के सभी सराफा व्यापारी एक राय हुए पहले कामकाज ठप्प किया और बाद में थाना जा घेरा। यहां एक साथ आए व्यापारियों को देखकर पुलिस बैकफुट पर आई और टीआई ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए जिसके बाद व्यापारी एफआईआर लेकर वापस लौटे। यह सारा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का वायस बना हुआ है। व्यापारियों का कहना था कि किस्मत अच्छी थी कि लूट टल गई। पुलिस केस तक दर्ज नहीं कर रही यदि लूट हो जाती तो क्या होता कहना मुश्किल है। यह आरोप व्यापारी जगदीश ने लगाया है।
जानकारी के अनुसार सराफा व्यवसायी जगदीश प्रिंस अपनी दुकान बंद कर धर्मशाला रोड स्थित घर जा रहे थे। तभी कुछ ही दूरी पर अंधेरे में तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया। व्यवसायी ने बताया कि उसके पास बैग था जिसमें सोना-चांदी व नकदी भरी हुई थी। बदमाशों ने उस बैग को छीनने का प्रयास किया, लेकिन व्यवसायी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए जिन्हें देखकर बदमाश वहां से भाग गए। बदमाश व्यवसायी से बैग नहीं छुड़ा पाए थे। व्यापारी की शिकायत के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!