Press "Enter" to skip to content

जहर के सेवन से युवती की मौत

शिवपुरी। सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाली एक  युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में युवती की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अभिलाषा पुत्री नारायण कुशवाह उम्र 28 वर्ष निवासी फतेहपुर ने गुरूवार की सुबह 11 बजे अपने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी। अभिलाषा की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में उपचार के दौरान अभिलाषा ने दम तोड़ दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अभिलाषा ने किन कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!