शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के बामौर गांव में किसान विश्वविजय सिंह कुशवाह गुरुवार की सुबह 9 बजे खेत पर पहुंचा। यहां एक युवक की लाश पड़ी थी। तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सतनवाड़ा ले आई। बाद में देर शाम मृतक की पहचान डब्बू पुत्र भूरा कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी बामौर के रूप में हुई। मृतक के पास प्लास मिला है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि खेत से गुजरी 33 केवी लाइन के खंभे पर चढ़ा होगा। खंभे से गिरने से मौत हो गई। साथ ही शरीर पर चोट के निशान होने पर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।



