Press "Enter" to skip to content

प्रकृति की मार से विवश किसान चराने लगे खेतों में खड़ी फसल

बदरवास
तीन बर्षों से मौसम की बेरुखी होने से  किसानों की लागातार फसलें नष्ट हो
रही है। इस वर्ष भी ज्यादातर किसानों ने मौसम की बेरुखी के कारण अपनी उड़द
सोयाबीन की  फसल  पशुओं  को चराना  शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि
यह फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है, इसलिये मवेशियों को चरा रहे हैं। अल्प
बर्षा के कारण किसानों की उड़द सोयाबीन की फसल में रोग तथा इल्ली के प्रकोप
से फसल पूरी तरह नष्ट हो गयी है। किसान  प्रकृति की बेरुखी से पूरी तरह से
हताश हो गया है। किसानों का कहना है। की हम प्रशासन को भी इस बारे में
अवगत कर चुके हैं लेकिन प्रशासन ने भी  न ही कोई सर्वे कराए हैं और न कोई
देखने आया है।  किसानों का कहना है यदि फसल का सर्वे नही हुआ तो हमे अपने
बच्चों का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो जयेगा। इन गांवों में ज्यादातर फसलो
को चराया जा रहा है अगरा, सलोन, चंदोरिया, झूलना, सुमेला, घुरवार, रिजौदी,
दौलतपुर बिजरोनी सहित सैकड़ो ग्रामो में फसलो को मवेशियों के द्रारा चराया
जा रहा है। 

क्या कहते हैं अधिकारी
पहले  किसान अपनी नकलों पर फसल चढ़वाए, उसके बाद क्रॉप कटिंग होने तक किसानों को फसल को सुरक्षित रखना होगा।
प्रेमलता पाल, तहसीलदार बदरवास
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!