पेट दर्द से परेशान युवक ने लगाई फांसी, मौत

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लुधावली में रहने वाले अरविंद बाल्मीक ने आज पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक को लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत थी जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था, शायद इसीलिए उसने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल मौत के असली कारणों का पता पुलिस विवेचना के बाद ही चल सकेगा।