Press "Enter" to skip to content

बाबा साहब के संदेश को मांझी समाज अपनायेगा: राजू बाथम

शिवपुरी। मांझी समाज ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर उन्हें याद करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर मांझी समाज के फिजीकल रोड़ स्थित कार्र्यालय पर डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्र्पण कर दीप प्रज्जवलन मछुआ कल्याण वोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री का दर्र्जा प्राप्त) राजू बाथम ने किया। कार्र्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए राजू बाथम ने कहा कि हमें डॉ. अम्बेडकर के संदेश शिक्षित बनो को अंगीकार करना चाहिए तथा संगठित रहने और संघर्र्ष करने के लिए तैयार रहना चाहिए। जिससे समाज का उत्थान हो सके। श्री बाथम ने समाज बन्धुओं को नशा बंदी एवं मृत्यु भोज बंद करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बाथम समाज के जिलाध्यक्ष मोहन बाथम, युवा जिलाध्यक्ष विपिन बाथम, सम्मेलन अध्यक्ष गोविन्द बाथम, उपाध्यक्ष राजेश बाथम, नरेश बाथम, दौलत बाथम, देवेन्द्र बाथम, हरीश रायकवार, अभिषेक मांझी, देवेन्द्र मांझी, रिंकू मांझी, जतिन मांझी, सोनू बाथम, हिमांशु बाथम, पवन, रवि और संजय आदि उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!