शिवपुरी। संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा की बैठक मंशापूर्ण हनुमान मंदिर शिवपुरी में संपन्न हुई बैठक का प्रारंभ सरस्वती जी एवं भगवान परशुराम जी के पूजा अर्चना से शुरू हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के संरक्षक डीपीसी शिरोमणि दुबे ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी राधेश्याम शर्मा गुना, जिला प्रभारी जितेंद्र ब्रह्मभट्ट व विशिष्ट अतिथि के रुप में ओम प्रकाश शर्मा ओम प्रकाश तिवारी, कुंज बिहारी शर्मा, विनोद शर्मा एवं दिलीप भार्गव उपस्थित थे। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए शिरोमणि दुबे ने संस्कारों की बात कही और कहा कि हमारे संस्कार ही हमारी पहचान है। प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की बात कही महावीर मुदगल ने कहा कि हम सब को मिलकर समाज को संगठित करने के लिए काम करना होगा। इस अवसर पर भरत भार्गव,महेश स्वामी,कैलाश नारायण भार्गव,डॉ अशोक शर्मा कैलाश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, पंडित गजेंद्र शास्त्री, पंडित अमरदीप,लक्ष्मीकांत शर्मा,पत्रकार सत्येंद्र उपाध्याय, सुरेश शर्मा,मनोज शर्मा, ब्रजकिशोर उपाध्याय,संतोष व्यास,विशाल शर्मा, उमाशंकर व्यास,गिरिराज दुबे,घनश्याम शर्मा, दुर्गेश शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, राजेंद्र पांडे, विवेक तिवारी, राधेश्याम शर्मा, नीरज शर्मा, श्याम बल्लभ तिवारी, पंडित कमल शास्त्री,बलराम त्रिपाठी आदि एक सैकड़ा ब्राह्मण उपस्थित रहे।






Be First to Comment