पोहरी। पोहरी के ग्राम बगवासा के किसान ने खाद के कट्टे में कंकड़ पत्थर की शिकायत एसडीएम के समक्ष दर्ज कराई थी। इसके बाद शुक्रवार को कृषि विभाग के एसडीओ आरडी राठौर टीम के साथ सहकारी संस्था पहुंचे और खाद के तीन कट्टों का सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिया है। इस दौरान संस्था के स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच भी की गई। सहकारी संस्था के अलावा टीम ग्राम बगवासा भी गई और किसान से बातचीत करने के अलावा वहां से भी खाद के सैंपल लिए हैं। बीते रोज ग्राम बगवासा के किसान ने 20 खाद के कट्टे खरीदने के बाद उनमें कंकड़ पत्थर निकलने की शिकायत एसडीएम मुकेशसिंह के समक्ष दर्ज कराई थी, जिन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया था।










Be First to Comment