Press "Enter" to skip to content

भाजपा ने जन्म से लाड़ली लक्ष्मी बनायी बेटियां: यशोधरा राजे सिंधिया

शिवपुरी। आपके मुख्यमंत्री गांव के मुख्यमंत्री हैं और गांव के बेटे गांव में संस्कार बहुत बड़ी चीज होती है यदि संस्कार नहीं होते तो हम देवी को नहीं पूजते, अगर हम आज लक्ष्मी को पूजते है, इसी बात को ध्यान में रखकर उन्होंने पूरे प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना चालू की जिससे अब बेटियां किसी पर बोझ नहीं हैं और जन्म से लाड़ली लक्ष्मी बन रही हैं। मध्य प्रदेश में किसानों तरफ ध्यान पहुंचा तो उन्होंने सिंचाई का रकबा बढ़ाया और किसानों का उत्पादन आज मध्य प्रदेश में हरियाणा और पंजाब से भी ज्यादा हैं अब मध्य प्रदेश में अनाज निकलता हैं और दूसरे प्रदेशों में पहुंचा जा रहा हैं वहीं यही अनाज आज हमें अपने गरीबों के लिए 1 रूपए में मिलता हैं। उक्त उदगार शंकरपुर गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर लालगढ, तानपुर सहित अन्य गांव में संपर्क किया 
आगे संबोधित करते हुए यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि राजमाता साहब का एक ही नारा था जन सेवा राजपथ से लोकपथ तक लम्बी विकास यात्रा एक भी गांव ऐसे नहीं थे जहां राजमाता नहीं पहुंची थी। वो हमारी प्रेरणास्त्रोत आज भी। उन्हीं के बजह से जब पहली बार अटल जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा कि पहला काम करूंगा गांव-गांव को मुख्य सड़क से जोडऩे का तो उन्होंने तत्काल प्रधानमंत्री योजना योजना चालू की और यह योजना आज तक अनबर रूप से चल रही हैं। इस बीच में वो कहानी दोहराऊंगी, राजमाता की बजह से कोई से भी मंत्रालय में जा सकती थी। ग्रामीण मंत्रालय में गई मुझे सिरसौद से खोड़ चाहिए। शिवपुरी से करमाजकला तक 21 किलो. का रास्ता चाहिए। मैं अपने क्षेत्र को मुख्य धारा से जोडऩे का काम करूंगी। तब तत्काल पंचायत ग्रामीण मंत्री जो आज जो देश के उप राष्ट्रपति हैं बैंकईया नायडू तब यह ग्रामीण मंत्री मैं आता हूं देश की पहली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क को में शिवपुरी से शुरू करूंगा और यह सड़क खोड़ सड़क का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, विष्णु जैमिन, डॉ. तुलाराम यादव, निरपत सिंह यादव, बद्री यादव, शिशुपाल यादव, सेवा भारती यादव, दिनेश रावत, चुनाव कार्यालय प्रभारी विमल जैन मामा, आलोक बिंदल, राजीव जैन, गणेश गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

अक्षय भंसाली ने किया जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया के समर्थन में अक्षय भंसाली द्वारा  शहर के वार्ड क्रमांक 19 एवं 20 में सैकड़ों युवा, महिला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष चौक, राजपुरा रोड़, लुहारपुरा, तारकेश्वरी कॉलोनी, गुरूद्वारा रोड़ पर घर-घर जाकर शासन की योजनाओं से अवगत कराते हुए अपनी माँ यशोधरा राजे सिंधिया के लिए आशीर्वाद रूपी मत मांगे। वहीं महिला मोर्चा द्वारा सुझमा ओझा, राजकुमार परिहार, डॉ. रश्मी गुप्ता, अर्चना राठौर, ओमप्रकाश शर्मा गुरू, हरिओम राठौर, डॉ. राकेश राठौर, भानु दुबे, विजय खन्ना, मथुरा प्रजापति, शिवशंकर सोनी, संजय गौतम, अभिषेक शर्मा, गिर्राज शर्मा, जयदीप कुशवाह, संदीप भार्गव, केपी परमार, नरेश राठौर, अरूण पंडित, अभिषेक शर्मा, आकाश राठौर, कपिल मिनोचा, चंदू बंसल, गब्बर परिहार, तरूण अग्रवाल, रवि वशिष्ठ, सोनू कुशवाह, सूरज बंसल, लालजीत आदिवासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!