Press "Enter" to skip to content

रक-ट्रासपोर्ट के कार्यक्रम में सेवा.डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार ने किया ध्वजारोहण

। 
शिवपुरी-गत
दिवस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन ट्रक-ट्रंासपोर्ट यूनियन के
अध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह (मुन्ना राजा) सहित उनके सहयोगीयों द्वारा
मिलकर किया गया। यहां ध्वजारोहण वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवा.डीएसपी सुरेश
सिंह सिकरवार के मुख्यातिथ्य में किया गया जहां उन्होंने ट्रक-ट्रंासेपोर्ट
एवं लोकल ट्रक यूनियन के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित स्वतंत्रता एवं गणतंत्र
दिवस के कार्यक्रमों को सराहा और इन्हें एक प्रेरकीय कार्य बताया जहां हर
मजदूर और ट्रक चालकों ट्रक यूनियन के पदाधिकारी मिलकर देश के स्वाधीनता
दिवस को मिलकर मनाते है। इस अवसर पर संरक्षक वाजिद खान, लोकल ट्रक यूनियन
के अध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल, ट्रक-ट्रंासपोर्ट यूनियन के उपाध्यक्ष
मुकेश शुक्ला, शहीद भाई, योगेश करारे, अनवर भाई, एड.मृगेन्द्र सिंह, समीर
खान, सन्नू खान, कोषाध्यक्ष चन्द्रकुमार जैन, सचिव राकेश गुप्ता,धीरज
उप्पल, सह सचिव बंटी राठौर, प्रचार मंत्री कमलेश नामदेव, सदस्य भरत सचदेवा,
दिलीप सिंह, कुलदीप सिंह, लक्ष्मण शर्मा सहित अन्य यूनियन के पदाधिकारी,
सदस्यगण, शहरवासी व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अंत में सभी ने स्नेहभोज में
भाग लिया। इसके पूर्व प्रात: 8:30 बजे लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष
अब्दुल रफीक खान अप्पल द्वारा स्थानीय कार्यालय गुना वायपास पर ध्वजारोहण
किया गया जिसमें यूनियन के पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!