Press "Enter" to skip to content

यादव महासभा मप्र की सावित्री यादव बनी महिला जिलाध्यक्ष

शिवपुरी-यादव महासभा मप्र के महिला संगठन को सशक्त और सामाजिक संगठन के उद्देदश्य से यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र मण्डलोई, प्रदेश महासचिव दामोदर यादव, महिला यादव महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव की सहमति से एवं महिला यादव महासभा की प्रधान महासचिव एड.श्रीमती सीमा यादव के अनुमोदन पर यादव महासभा जिलाध्यक्ष शिवपुरी कल्याण सिंह यादव की अनुशंसा पर महिला सभा में शिवपुरी जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। महिला जिलाध्यक्ष का यह दायित्व सावित्री पत्नि मनीष यादव निवासी राघवेन्द्र नगर शिवपुरी को सौंपा गया है जिस पर श्रीमती सावित्री ने महिला संगठन एवं यादव महासभा के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है और विश्वास दिलाया है कि वह महिलाओं को एकत्रित कर महिला संगठन में अपनी महती भूमिका का निर्वहन महिला कार्यकारिणी के साथ निभाऐंगी और शीघ्र ही महिला इकाई कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा। यादव महासभा महिला सभा जिलाध्यक्ष बनने पर श्रीमती सावित्री यादव को यादव महासभा शिवपुरी की ओर से समस्त पदाधिकारी व सदस्यों एवं समाज बन्धुओं ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया और उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!