Press "Enter" to skip to content

चोर समझकर गार्ड ने राहगीर पर चलाई गोली, घायल

शिवपुरी। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गाजीगढ़ में स्थित तोमर बिल्र्डर के फार्म पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने अपनी बंदूक से गोली चला दी जिससे वह एक राहगीर की जांघ में जा लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी गार्ड के खिलाफ धारा 308, 342 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी कुलदीप रावत ने रिपोर्र्ट दर्ज करार्ई कि जब में रात्रि के समय 3:30 बजे अपने घर की ओ जा रहा था तभी तोमर बिल्डर के फार्र्म हाउस पर तैैनात सुरक्षा कर्र्मी सुगर सिंह धाकड़ ने अपनी 315 बोर की बंदूक से मेरी जांघ में गोली मार दी जिससे मैं घायल हो गया। जबकि वहीं गार्ड सुगर सिंह का कहना था कि चोरी करने की दृष्टि से फार्म हाउस पर आया और मैने चोरी करने से रोका तो वह नहीं जिस पर मैने सुरक्षा की दृष्टि से यह गोली चलाई जो उसकी जांघ में लगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!