बदरवास। बदरवास मंडल के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरपंच अवतार सिंह यादव भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही शिवराज सिंह चौहान व नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। श्री यादव ने कहा कि पिछले 15 सालों से क्षेत्रीय सांसद से सड़क की मांग की पर उन्होंने एक बार भी क्षेत्र के विकास व जनता की समस्या के लिए चिंता नहीं की। जबकि 15 दिन पूर्व सहकारिता मंत्री द्वारा की गई सड़क की घोषणा पर आज रोड का काम चालू हुआ है। आज इसी मौके पर भाजपा की शिवराज सिंह चौहान एवं नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं। भाजपा सरकार विकास की राजनीति करती है। मेरा सौभाग्य की आज मैं भाजपा जैसे देश के सबसे बड़े दल का सदस्य बना हूं। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, वीरेंद्र रघुवंशी, राधेश्याम बंसल आदि सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वरिष्ठ कांग्रेसी अवतार सिंह यादव भाजपा में शामिल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग / Shivpuri News
- खेत विवाद में महिला सहित पति पर लाठी से हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News
- साड़ी बेचने जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल / Shivpuri News
- खनियाधाना में पोषण पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ: पहले 6 वर्षों में बच्चों के मस्तिष्क विकास पर रहेगा विशेष फोकस / Shivpuri News
- अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी बने पवन जैन, मिलीं बधाईयां / Shivpuri News





Be First to Comment