
भोपाल। विधानसभा चुनाव का दृष्टि पत्र तैयार करने के लिए भाजपा ने संभागीय समितियों का गठन किया है। ग्वालियर संभाग की कमान डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित लालसिंह आर्य, विवेक शेजवलकर को सौंपी है। वहीं भोपाल संभाग की कमान रघुनंदन शर्मा व इंदौर संभाग की जिम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय को दी गई है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने बताया कि 32 सदस्यीय मुख्य समिति में सभी वर्गों और अंचलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। 24 स्थानों पर जनप्रतिनिधि हर क्षेत्र में संवाद स्थापित करेंगे।











Be First to Comment