
शिवपुरी। नगर परिषद बैराड़ के तत्कालीन सीएमओ मधुसूदन श्रीवास्तव को कार्यालयीन आवश्यक नस्तियां उपलब्ध कराने के लिए बैराड़ नगर परिषद अध्यक्ष ने नोटिस देकर नस्तियां उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया था। मामले को फास्ट समाचार डॉट कॉम ने प्रमुखता से उठाया था। इससे बाद तत्कालीन सीएमओ मधुसूदन ने बैराड़ नगर परिषद पहुंचकर नस्तियों को जमा करा दिया गया है।
यहां बता दें कि जारी नोटिस में उल्लेख किया गया था कि कार्यालय के प्रभारी लेखापाल प्रखर सिंघल द्वारा बताया कि आपके स्थानांतरण के बाद आपके द्वारा कार्यालय की विभिन्न नस्तियां आज दिनांक तक कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।






Be First to Comment