Press "Enter" to skip to content

सिटी प्रोफाइल लेट कराएगी स्वच्छता सर्वे,


जबलपुर। स्वच्छता सर्वे के लिए शहर को अभी कम से कम 15 दिन का समय और मिल सकता है। दरअसल नगर निगम ने अभी तक अपनी सिटी प्रोफाइल केन्द्र सरकार को नहीं भेजी है। प्रोफाइल मिलने के बाद ही केन्द्र की टीम सर्वे की तारीख तय करेगी।स्वच्छता सर्वे से पूर्व नगर निगम को सिटी प्रोफाइल भरकर भेजने होती है। सिटी प्रोफाइल 24 पेज प्रश्नात्मक रहते हैं नगर निगम को इनकी जानकारी भरकर भेजनी रहती है। लेकिन नगर निगम ने अभी तक सिटी प्रोफाइल को भरना ही शुरू नहीं किया है जबकि इसमें 3 से 4 दिन लग सकते हैं। यानी यह प्रोफाइल अब सोमवार तक भरकर केन्द्र की टीम को भेजी जाएगी उसके बाद भी शहर का सर्वे करने के लिए टीम अपनी तारीख देगी। सूत्रों का कहना है कि सिटी प्रोफाइल में विलंब होने के कारण सर्वे करने वाली टीम का जनवरी के आखिरी सप्ताह तक शहर आने की संभावना है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!