Press "Enter" to skip to content

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीरामकथा प्रारंभ गांधी पार्क में साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी के श्रीमुख से बह रही है धर्म की गंगा

शिवपुरी। श्री राम कृपा धाम ट्रस्ट हरिद्वार द्वारा गांधी पार्क में आयोजित संगीतमय श्रीरामकथा का आज कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन परमपूज्य साध्वी डॉ.विश्वेश्वरी देवी द्वारा अपने श्रीमुख से लोगों को श्रीराम की कथा का रसपान कराया। साध्वी श्री ने कहा कि मानव शरीर ईश्वर ने हमें दिया यह मानव शरीर निश्चित रूप से भगवान की कृपा का एक दर्शन है। इस मानव शरीर में सुंदर बुद्धि दी, सुंदर इन्द्रियां दी कर्म करने के लिए, लेकिन फिर भी कई बार मानव शरीर पाकर भी हम उस मानव शरीर को सफल बनाने वाला कोई कर्म नहीं कर पाए। भगवान ने मानव शरीर दिया है तो कम से कम इस मानव शरीर की सार्थकता के लिए चिंतन करना ही चाहिए। यदि एक बार यह दुर्लभ अवसर निकल गया तो फिर मिलेगा या नहीं मिलेगा या कब मिलेगा। इसलिए मानव शरीर में जिन मानवीय गुणों की आवश्यकता है उन्हेें ग्रहण करें। जब इस श्रृष्टि का निर्माण किया गया तो सृष्टि मेंं गुण व दोष दोनों को बराबर मात्रा में मिला दिया गया। इसलिए कहा जाता है कि कभी भी कोई पूरी तरह गुणवान नहीं हो सकता और न ही पूरी तरह गुणहीन। संसार में से गुणों को स्वीकार करना शुरू कर देना चाहिए और दोष जहां दिखे छोडऩा शुरू कर दो। 

यहां बताना होगा कि कथा प्रतिदिन दोपहर साढे 12 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चल रही है। ट्रस्ट से जुडे अशोक तिवारी, कपिल सहगल, राजेश गुप्ता ने सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में श्रीराम कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लें। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!