हरसी डेम किनारे पानी में तैरती मिली युवक की लाश

Related image
Demo pic
शिवपुरी। नरवर तहसील के कैम्प कैरूआ के पास स्थित हरसी डेम किनारे पानी में तैरती अवस्था में आज अज्ञात एक युवक की लाश चौकी मगरौनी पुलिस ने जप्त की है। मगरौनी चौकी प्रभारी वीरेश कुशवाह मुताबिक लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 36 वर्ष है। प्रथम दृष्टया लाश को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि लाश दो दिन पुरानी है तथा मृतक छापा कलर फौजी लॉवर पेन्ट, शर्ट हरी लाइनिंग सफेद तथा लाल कलर की बनियान पहने हुये है। उक्त लाश का पीएम किया जाकर मगरौनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।