
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाह में रहने वाले बच्चे पढऩे के लिए कल ढकरोरा स्कूल गए हुए थे तभी छुट्टी के बाद घर लौटते समय छात्र स्कूल के पास स्थित तलैया में नहाने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में शिवकुमार उर्फ चउआ पुत्र बनवारी आदिवासी उम्र 08 साल, देवीसिह पुत्र भूरा आदिवासी उम्र 10 साल और रविन्द्र पुत्र जगदीश आदिवासी डूबने लगे। इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने किसी तरह रविन्द्र को तो बचा लिया, लेकिन देवी और शिवकुमार को बचा नहीं पाए और उनकी मौत हो गई। घायल को डायल 100 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




