करैरा । एस डी एम सी बी प्रसाद की अपील से प्रेरित होकर कई कर्मचारी अधिकारी साइकिल से अपने – अपने कार्यालय पहुंच कर शासकीय कार्य संपादित किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः 10:30 बजे अनुविभागीय अधिकारी सी बी प्रसाद, जेलर दिलीप नायक, राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी, बी आरसी अफाक हुसैन, प्रभारी बी इ ओ आर के भार्गव, पूर्व बीएससी बृजेंद्र बैस, शिक्षक धनीराम यादव, अशोक बैदौरिया, अभिजीत श्रीवास्तव, रफीक खान, नगर पंचायत, जेल कर्मचारी, पटवारी बलराम धाकड़, बंटी गुप्ता, सहित अनेक कर्मचारी अधिकारी पुलिस चौकी पर एकत्रित होकर बस स्टैंड होते हुए अपने अपने कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर एस डी एम ने कहा कि यह शुरुआत है यदि आज पहले दिन 100 लोगों ने भी साइकिल का उपयोग किया तो 50 लीटर पेट्रोल की बचत होगी ।पर्यावरण को सुरक्षित व स्वास्थ्य के उद्देश्य से साइकिल का उपयोग बहुत जरुरी है






Be First to Comment