
खोड़। खोड़ चौकी अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गडेशखेडा में दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में गडेशखेडा निवासी रामप्रकाश लोधी (सचिव) पुत्र बिहारीलाल लोधी को आई गंभीर चोट आई जिसे शिवपुरी चिकित्सालय किया रैफर, वहीं दूसरा बाइक सवार राजेश जाटव निवासी चिन्नौदी तुरंत अपनी गाडी क्रमांक एमपी 33 एमजी 6931 को छोड़ कर मौके से भाग निकला।






Be First to Comment