Press "Enter" to skip to content

वारदात को अंजाम देने से पूर्व तीन आरोपियों को हथियार सहित पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर द्वारा जिले में अवैध हथियारों रखने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों द्वारा तीन आरोपियों को घटना घटित करने से पहले अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। 
जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर कार्यवाही करते हुए अपर ककेटो डेम हनुमान मंदिर के पास मौजा बूढ़दा से दशरथ पुत्र हाकिम सिंह गुर्जर उम्र 30 साल निवासी जैबरा पुरानी छावनी जिला ग्वालियर का जिसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा मय लोडेड राउण्ड एवं गोविंद पुत्र लज्जाराम गुर्जर उम्र 28 साल निवासी जैबरा पुरानी छावनी ग्वालियर जिसके कब्जे से एक 12 बोर की देशी अधिया मय एक जिंदा राउण्ड के गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में पुलिस थाना सतनवाड़ा टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर वंशी वाले मंदिर के सामने ग्राम धमकन से नारायण पुत्र लोहरे सिंह गुर्जर उम्र 40 साल निवासी ग्राम धमकन के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टे मय जिंदा राउण्ड के साथ आरोपी को दबोचा गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!