शिवपुरी। फिजीकल
पुलिस ने आज सुबह रेत मंडी जाधव सागर से अवैध रूप से रेत से भरे पांच डंपर
जब्त किए। जिन्हें पुलिस ने कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार फिजीकल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जाधव सागर पर
अवैध रेत का विक्रय किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छापामार
कार्यवाही की और वहां से डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 1296, एमपी 33 एच 1565,
एमपी 07 जीए 2527, एमपी 08 जीए 0536, यूपी 92 टी 3604 व एक अन्य डंपर पकड़
लिया है। जिसकी रॉयल्टी पुलिसकर्मियों द्वारा मांगी गई तो डंपर चालक नहीं
बता सके। जिस पर पुलिस ने उन्हें जब्त कर थाने लाकर खड़ा कर दिया और मामले
को कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सौंप दिया।





Be First to Comment