अवैध शराब के साथ युवक पकड़ा

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के बरखारी तिराहे से कल दोपहर पुलिस ने एक आरोपी नेपाल पुत्र सुल्तान परिहार निवासी दिनारा को 150 र्क्वाटर देशी और 100 र्क्वाटर मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत लगभग 16000 रूपए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34/2 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।