Press "Enter" to skip to content

ट्रेक्टर की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

शिवपुरी।
नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरगढ़ में एक ट्रेक्टर चालक ने तेजी व
लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक डेढ़ वर्षीय मासूम में टक्कर मार दी जिससे
उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ
धारा 304 एक ताहि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार
राजेश पुत्र नेकराम बघेल निवासी शेरगढ़ के खेत पर थ्रेसर चल रही थी और
उसका डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा किशन बघेल वहीं खेल रहा था इसी दौरान ट्रेक्टर
चालक सूरज सिंह पुत्र कप्तान सिंह गुर्जर निवासी शेरगढ़ ने अपने ट्रेक्टर
क्रमांक एमपी 33 ए म 5350 को जैसे ही चालू किया तो ट्रेक्टर एकदम आगे की ओर
तेजी से भागा जिसकी चपेट में किशन आ गया। हादसे में किशन के सिर में गंभीर
चोट आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता की रिपोर्ट
पर से आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!