Press "Enter" to skip to content

पिछोर से कांग्रेस विधायक के पी सिंह ने प्रभात झा को दी चुनौती कहा सिंधिया के खिलाफ देख लें चुनाव लड़ कर पता चल जाएगा

पिछोर से कांग्रेस विधायक के पी सिंह ने प्रभात झा को दी चुनौती
कहा सिंधिया के खिलाफ देख लें चुनाव लड़ कर पता चल जाएगा



शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक के पी सिंह ने आज शिवपुरी में एक पत्रकार वार्ता में प्रभात झा द्वारा सिंधिया के पॉलिटिकल एनकाउंटर संबंधी बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने प्रभात झा को चुनौती देते हुए कहा कि वे सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ कर देख ले उन्हें पता चल जाएगा किसकी हैसियत क्या है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि गुना से तो प्रभात जा की हिम्मत नहीं ग्वालियर से लड़कर देख लें। कांग्रेस के मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट संबंधी पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय देते हुए कहा जब तक पूरे पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में जनमानस नहीं जुड़ेगा तब तक सभी तैयारी बेईमानी  हैं। उन्होंने कहा कि अकेले चेहरे से कुछ नहीं होने वाला । एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब जब शासक कमजोर होता है तब तक वहां शासक के मंत्री रूपी प्रशासनिक अधिकारी हाफी होते हैं यही हालात इन दिनों मध्य प्रदेश की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!