शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तालभेव रहने महेश पुत्र शिवलाल केवट उम्र 28 वर्ष और उसकी पत्नी विनीता केवट उम्र 26 वर्ष ने शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते अपने ही कमरे मेवसाड़ी से फाँसी का फंदा बनाकर छत के कुंदे से लटककर आत्म हत्या कर ली।मृतक महेश के पिता जब खेत से लौट कर घर आये तो उन्होंने दरबाजा खटखटाया जब अंदर से किसी की आवाज नही आई तो उन्होंने किसी तरह गेट खोला और पाया कि बेटा, बहू फाँसी पर लटके हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर दिनारा पुलिस मौके पर आई और सबों को उतारकर पीएम के लिए भेजा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पति पत्नी ने किन कारणों के चलते आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया।






Be First to Comment