Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर अनुग्रह पी अगले सफ्ताह संभालेंगी शिबपुरी जिले की कमान

शिवपुरी।कांग्रेस के प्रदेश में सत्ता में आने के साथ ही प्रशासनिक सर्जरी का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं जिसमें शिवपुरी जिला कलेक्टर शिल्पा गुप्ता भी शामिल हैं। शिवपुरी कलेक्टर अब अनुग्रह पी. होंगी। वर्तमान में अनूपपुर कलेक्टर सुश्री अनुग्रह ने फस्टामाचार डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि वे अगले सप्ताह शिवपुरी आकर पदभार ग्रहण करेंगी। 

जिले की नई कलेक्टर का कहना है कि शिवपुरी आकर शहर व जिले को देखूंगी, उसके बाद प्रमुख कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। हालांकि कलेक्टर का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य है। जनहित से जुड़े इन दोनों पर उनका विशेष ध्यान रहेगा। बच्चों को बेहतर शिक्षा और बीमार लोगों को अच्छा इलाज दिलाने की कोशिश की जाएगी। कलेक्टर अनुग्रह पी अनूपपुर से पहले जिला पंचायत सीईओ डिंडोरी, एसडीएम बैरासिया भोपाल और जिला पंचायत सीईओ अलीराजपुर व उमरिया रह चुकी हैं। बता दें कि शिल्पा गुप्ता ने 19 मई 2018 को शिवपुरी में कलेक्टर का पदभार संभाला था। सात महीने में ही कलेक्टर की रवानगी हो गई है। हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद आईएएस व आईपीएस अफसरों का तबादला तय है। उससे पहले ही कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही फेरबदल का दौर शुरू हो गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!