Press "Enter" to skip to content

डैम निर्माण व नगर परिषद की मांग को लेकर जल क्रांति मुख्यमंत्री को देगी मांग पत्र

योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी में जल समस्या को लेकर 20 मई को पोहरी में जल क्रांति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपेगी

जल क्रांति काफी समय से सरकुला डैम निर्माण एव पोहरी को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने की मांग काफी समय पूर्व से करती चली आ रही है, परंतु अभी तक दोनों मांगें पूरी नही हो सकी है। 14 जून 2016 को जल क्रांति पोहरी के सदस्यों ने भोपाल में जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी जिस पर मुख्यमंत्री चौहान ने दोनों मांगो पर जल्द करवाई का भरोसा सदस्यों को दिया था, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद मुख्यमंत्री अपना वादा पूरा नहीं कर पाये। उन्हें अपना वादा याद दिलाने के लिए जल क्रांति के सदस्य अपना मांग पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!