Press "Enter" to skip to content

सुख-समृद्धता के साथ एकता के सूत्र में बंधे अग्रवाल समाज : एडीजे कुलदीप जैन

राजस्थानी, हरियाणी और पंजाबी भजनों की विशेष प्रस्तुतियों ने मन मोहा, सम्मानित हुई प्रतिभाऐं 
शिवपुरी- महाराजा अग्रसेन के चदचिह्नों पर चलने वाला अग्रवाल समाज सदैव से अपनी सुख-समृद्धता, शिक्षा के प्रति सजग तो रहा ही है लेकिन आज हमें अपनी संगठन शक्ति को भी प्रदर्शित करना है इसलिए सुख-समृद्धता के साथ एकता के सूत्र में अग्रवाल समाज को बंधने की आवश्यकता है यूं तो हम हरेक क्षेत्र में अपना जौहर दिखाते है लेकिन जब सामाजिक संगठन शक्ति होगी तो हमें राजनैतिक रूप से भी संबल मिलेगा और हम राजनीति में अग्रणीय होकर अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगें, इसलिए एकता जरूर बनाऐं। उक्त उद्गार प्रकट किए अग्रवाल समाज के गौरव एडीजे कुलदीप जैन ने जो स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा मनाए जा रहे अग्रसेन जयंती समारोह के तहत गांधी पार्क में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पीडी सिंघल व ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत जैन सहित मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता व कार्यक्रम के प्रधान संयोजक अजीत अग्रवाल ठेईया व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों सह संयोजक राजीव जैन, वरि.उपाध्यक्ष पदमचंद जैन, उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता (चैनू), महामंत्री एड.सतीश मंगल, सहमंत्री अमित बिन्दल, कोषाध्यक्ष ललित मोहन गोयल सोनू, प्रचार मंत्री अरिहन्त जैन मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक संयोजक चौधरी हरिओम जैन व आदर्श गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में पधारने पर एडीजे श्री कुलदीप जैन व अतिथिद्वय को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके आगमन के प्रति आभार जताया गया। कार्यक्रम में समाज की मेधावी छात्र-छात्राओं, सहयोग प्रदान करने वाली सेवाभावी संस्थाओं व अग्रसेन जयंती में विभिन्न सहयोगी संगठनों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
मनमोहा राजस्थानी, पंजाबी और हरियाणी भजनों कर रंगारंग प्रस्तुतियों ने
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विपुल जगदम्बा एवं श्रीकृष्णा इवेंट दिल्ली के कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां इस दौरान दी गई जिसमें सर्वप्रथम कलाकारों द्वारा भगवान श्रीगणेश की आराधना जय गणेशा देवा…श्रीगणेशा देवा…रही, इसके बाद कलाकारों द्वारा राजस्थानी भजनों की नृत्य के साथ ग्रुप में प्रस्तुति दी गई जिसके बोल थे लाया रे डाक बाबू लाया सन्देशवा……मोरे पिया जी को भाये ना विदेशवा…लाया लाया रे डाक बाबू सन्देशवा रही जिसे तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ सराहा गया। इसके अलावा राजस्थानी प्रस्तुतियों में एक और रंगारंग घूमर की प्रस्तुति भी रही जिसमें घूमर….घूमर….घूमे…घुमर घुमर घुमर घुमें रे…। इस प्रस्तुति ने भी श्रोताओं का मन मोहा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम जगदम्बा आर्ट की ओर से इन रंगारंग प्रस्तुतियों को नृत्य और अन्य आयोजनों के माध्यम से दिया गया जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया डांस की प्रस्तुति दी गई जिसे अरे रे…..अरे रे…… इस दौरानर राजस्थानीय नृत्यों पर एक कलाकार द्वारा आग के गोले मुँह से निकाले जिसे सभी ने सराहा। वहीं हरियाणवी गीत नृत्य छड़-छड़ बोले तो बोले मेरी तागड़ी, छड़ छड़ बोले तेरी तागड़ी… और ओर ओह गोरिय….गोली चल जावेगी ओह गोरिये गोली चल जावेगी सहित पंजाबी लोक नृत्य की प्रस्तुति भी कार्यक्रम में दी गई। 
आज उत्साह के साथ मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती
पांच दिवसीय कार्यक्रमों में रंगारंग सांस्कृतिक, सामाजिक एव धार्मिक आयेाजनों के पश्चात आज 10 अक्टूबर को मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा बड़े उत्साह के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी जिसमें प्रात: 6:30 बजे प्रभातफेरी मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला से निकाली जाएगी, जबकि प्रात: 11 बजे महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती एवं सहभोज कार्यक्रम गांधी पार्क मैदान में होगा। इसी दिन सायं 6 बजे से भव्य शोभायात्रा चल समारोह मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा निकाला जाएगा जो अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर ही संपन्न होगा। अंत में आरती, प्रसाद वितरण एवं रंगारंग आतिशबाजी चलाई जाएगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!