Press "Enter" to skip to content

महाराज का टिकट है महाराज प्रचार करने के लिए जरूर आएंगे ज्योतिरादित्य- सिद्धार्थ लढ़ा

शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा ने नाम निर्देशन पत्र भरा 
पत्रकारों से चर्चा में कहा आम आदमी चाहता है कि शिवपुरी से लोकल का विधायक बने 
शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाए गए सिद्धार्थ लढ़ा ने मंगलवार को अपना नाम निर्देशन पत्र रिटार्निंग ऑफिसर के समक्ष पेश कर दिया। नाम निर्देशन पत्र भरने के बाद पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा ने कहा कि शिवपुरी से मुझे महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टिकट दिया है, मुझे महाराज का आशीर्वाद प्राप्त है और उन्हें उम्मीद है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ही उन्हें जिताने के लिए मोर्चा संभालेंगे। जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप का प्रचार करने के लिए अपनी बुआ के खिलाफ ज्योतिरादित्य सिंधिया आएंगे। जवाब देते हुए सिद्धार्थ लढ़ा ने कहा कि ज्योतिरादित्य की कृपा से ही उन्हें टिकट मिला है और उन्हें उम्मीद है कि वह जोर-शोर से प्रचार करने के लिए आएंगे।
पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा ने कहा कि शिवपुरी शहर में हर आदमी परेशान है। शहर में सड़के नहीं है , पानी मिल नहीं रहा है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में किसान भाजपा की नीतियों से परेशान है किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। किसानों को उनकी फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं । भाजपा की प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए जो योजनाएं बनाई उनका लाभ अफसरों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की मांग है कि क्षेत्र से लोकल का विधायक निर्वाचित हो जो उनकी हर समस्या और परेशानी में उनके साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आम आदमी खड़ा है और यह आम आदमी का टिकट है। जब सिद्धार्थ लढ़ा से यह पूछा गया कि आज आपका पर्चा भरने के दौरान कई कांग्रेसी गायब है तो इसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुट है और हर नेता उनके साथ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!