नई दिल्ली। एक अक्टूबर से पंजाब नेशनल बैंक के
ग्राहकों को महीने में बैंक के एटीएम में पांच से ज्यादा ट्रांजैक्शन करने
पर चार्ज देना होगा। अभी तक पीएनबी के ग्राहकों को उसके एटीएम से अनगिनत
संख्या में वित्तीय और गैर वित्तीय लेनदेन की अनुमति थी।
बैंक ने
ग्राहकों को भेजी सूचना में कहा है कि पीएनबी के किसी एटीएम से महीने में
पांच से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर चार्ज देना होगा। दस रुपये प्रति
ट्रांजैक्शन के रुप में यह चार्ज एक अक्टूबर से लागू किया जाएगा।
एटीएम
से धन निकासी और मिनी स्टेटमेंट निकालने पर चार्ज लगेगा। लेकिन दूसरे गैर
वित्तीय लेनदेन जैसे बैलेंस इंक्यायरी, फंड ट्रांसफर या ग्रीन पिन
रिक्वेस्ट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।
मोबाइल फोन से ऑनलाइन खरीद, मनी ट्रांसफर जैसे ट्रांजैक्शन के लिए मोबाइल नंबर पर पिन कोड के लिए ग्रीन पिन रिक्वेस्ट की जाती है।
पांच से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर चार्ज देना होगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment